फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तेजी से करें सुधारीकरण का कार्य: डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए सड़कों से अतिक्रमण और वाहन संचालन में परेशानी बन रहे होर्डिंग, बिजली के खंभों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क हादसों को रोकने के लिए एसडीएम, परिवहन विभाग, पुलिस से संयुक्त अभियान चलाने के लिए कहा। जिले के चिह्नित 37 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तेजी से सुधारीकरण का कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम जोशी ने कहा कि वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के लिए कहा। सड़क किनारे पैरापिट और क्रश बैरियर के लिए स्थान चिह्नित कर लगाने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई विजय कृष्ण ने बताया कि उनके विभाग ने 40 दुर्घटना संभावित चिह्नित किए थे जिनमें से 30 का सुधारीकरण कार्य हो गया है। इनमें से 10 में सुधारीकरण किया जा रहा है। लोनिवि के 265 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में से 119 क्षेत्रों में सुधारीकरण हो गया है। शेष 146 के आगणन की जानकारी भेजी गई है।
लोनिवि के ईई, सड़क सुरक्षा समिति के सचिव राजकुमार ने बताया कि पुलिस, परिवहन विभाग ने इस साल 246 दोपहिया वाहनों का बिना हेलमेट वाहन चलाने, 54 का मोबाइल पर बात करने, 86 का ओवरलोडिंग, आठ का नशे में वाहन चलाने, 11 का भार वाहन में यात्री ढोने, 91 का बिना सीट बेल्ट चौपहिया चलाने पर चालान किया गया। बैठक में एसडीएम हर गिरी, मोनिका, राजकुमार पांडेय, लोनिवि के ईई एसके पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें