बागेश्वर में जीआईसी काफलीगैर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मा नित करते प्रधानाचार्य। संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राजीव निगम ने इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मीनाक्षी, मंजू और हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले निखिल सिंह गंगोला व अनामिक रौतेला को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा ऑनलाइन निबंध, स्लोगन, चित्रकला, भाषण और एनएसएस की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र भी पुरस्कृत हुए। वहां करम सिंह, दलवीर सिंह दानू, उमेश चंद्र, अर्जुन सिंह भाकुनी, सरोज, चंपा रौतेला आदि थे।