फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर पकड़ने को लगाया पिंजरा

विज्ञापन
बागेश्वर में बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लेकर जाती नगर पालिका की टीम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका की ओर से बंदरों की समस्याओं से निजात दिलाने की पहल की गई है। पालिका ने शहर में हो रहे बंदरों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई है। जो नगर के सभी वार्डों में भ्रमण कर बंदरों को पकड़ने का काम शुरू करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि लोगों की मांग पर मथुरा से पांच सदस्यीय दल बुलाया गया है, जो रस्सी और पिंजरे की सहायता से बंदरों को पकड़ने का काम करेंगे। शनिवार शाम मंडलसेरा वार्ड में पिंजरे लगाये गये। क्षेत्र के लोग, बच्चे एवं वृद्ध बंदरों के आतंक के चलते दहशत में हैं। उन्होंने बताया बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें