बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के जौलकांडे गांव में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौलकांडे निवासी सुनीता देवी (32) पत्नी बसंत कुमार का शव शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने पेड़ से लटके देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि मामला प्रथमदृष्या आत्महत्या का लग रहा है। घर में कहासुनी की बात सामने आई है। इस मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं सौंपी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। (संवाद)