फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन सुनसान रहे बाजार

Thu, 16 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
मतदान के दिन बुधवार को सूनसान पड़ा बागेश्वर का बाजार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागेश्वर जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों के बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। बाजारों की गलियां सुनसान नजर आई। इस दौरान लोगों को चाय-पानी सहित अन्य जरूरत का सामान भी नहीं मिल सका। बुधवार को बागेश्वर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। मेडिकल स्टोर और चाय के खोमचे तक बंद रहे। उधर, कपकोट और भराड़ी बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। जहां बूथों में चहल-पहल नजर आई वहीं बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सड़कों में गिने-चुने वाहन ही दौड़ते नजर आए। शाम पांच बजे बाद नगर की इक्का दुक्का दुकानें खुली। उधर, कांडा, धरमघर सहित अन्य बाजार भी बंद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें