बागेश्वर में सब्जी खरीदतीं साध्वी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। लॉकडाउन की अवधि तीन 3 मई तक बढ़ने के बाद भी लोगों में जरूरी सामान जमा करने के लिए बागेश्वर में किसी प्रकार की अफरा-तफरा देखने को नहीं मिली। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भी बाजारों में किसी प्रकार की भीड़ देखने को नहीं मिली। अन्य दिनों की तरह ही बाजार में काफी कम संख्या में लोग थे। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि बाजारों में जरूरी सामान की कोई किल्लत नहीं है। मैदानी क्षेत्र से राशन, सब्जी की लगातार आपूर्ति हो रही है। बाकायदा व्यापारियों ने स्टॉक की लिस्ट दुकानों में चस्पा कर रखी है। इस पर स्वयं जिलाधिकारी रंजना राजगुरु बराबर नजर रख रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बाजार में राशन, सब्जी आदि का पर्याप्त स्टॉक है।