फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: प्रेमी ने ही मौत के घाट उतारा प्रेमिका और उसका बेटा

विज्ञापन
हत्यारोपी मुन्ना महतो। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने गरुड़ तहसील के बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक महिला के प्रेमी ने ही मृतका और उसके मासूम बेटे की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बीती 6 फरवरी को बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो गांव के हैगाड़ गधेरे में महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था। दोनों शवों पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना के पांचवें दिन पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी ने बागेश्वर पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना को मुन्ना महतो निवासी सकरौल, चंपारण (बिहार) ने अंजाम दिया था। वह घटना के पहले दिन पांच फरवरी को कुमकुम देवी (35) और उसके बेटे उत्तम (08) को दिल्ली से पिंगलो लेकर आया था। रात में उसने पिंगलो के हैगाड़ गधेरे में पहले कुमकुम देवी पत्नी राजू निवासी बेतिया (बिहार) और उसके बेटे उत्तम (08) पुत्र राजू को भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों को गला दबाकर मारा गया था। दोनों की मौत के बाद आरोपी ने चाकू से उनके चेहरे बिगाड़ने की कोशिश की। सीओ के अनुसार घटना की रात भर आरोपी पिंगलों में ही झाड़ियों में छिपा रहा। अगले दिन तड़के फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी बीते दिसंबर माह में पिंगलो में करीब बीस दिन तक कारपेंटर का काम कर चुका था। इसलिए उसने पिंगलो को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना। बताया कि वारदात में आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे शुक्रवार को दिल्ली से आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। मृतकों के परिजनों ने फोटोग्राफ के आधार पर शवों की शिनाख्त कर दी है। परिजन बिहार से बागेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया कि 72 घंटे का समय बीतने के कारण शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। हत्या में प्रयुक्त रस्सी आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई। चाकू 6 फरवरी को ही बरामद हो गया था। पुलिस के अनुसार मृतका का पति राजू पंजाब के लुधियाना में निजी क्षेत्र में नौकरी करता है। आरोपी विवाहित है। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

पहले प्रेमिका फिर उसके बेटे को उतारा मौत के घाट
बागेश्वर। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले प्रेमिका कुमकुम देवी को गला दबाकर मौत के घाट उतारा। मां को मरता देख कुमकुम का बेटा उत्तम चिल्लाया तो आरोपी ने उसे भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और शव कुछ दूरी पर फेंक दिया। संवाद
सीसीटीवी फुटेज, ग्रामीणों का फैडबैक अहम साबित हुआ
बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी ने बताया कि मामले के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और पिंगलो क्षेत्र के ग्रामीणों से मिली जानकारी अहम साबित हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। बताया कि एसपी हिमांशु वर्मा के निर्देशन में मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाई गई थीं। संवाद
किसी और से फोन पर बात करना गुजरा नागवार
बागेश्वर। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली में चाय की दुकान चलाता था। उसी मोहल्ले में मृतका भी रहती थी। प्रेमिका के किसी अन्य से फोन पर बात करने से दोनों में अनबन रहने लगी। आरोपी ने प्रेमिका को ठिकाने लगाने की ठान ली। पिंगलों लाकर घटना को अंजाम दिया।
हाल में रेगूलर पुलिस के पास आया था पिंगलो
बागेश्वर। गरुड़ का पिंगलो क्षेत्र बीते जनवरी माह में ही ही राजस्व पुलिस से हटाकर रेगूलर पुलिस के अधीन किया गया था। पिंगलो क्षेत्र अधिकार क्षेत्र में आते ही रेगूलर पुलिस को दोहरे हत्याकांड की चुनौती का सामना करना पड़ा। संवाद
पुलिस टीम को 40000 नकद पुरस्कार
बागेश्वर। सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे ने 25000 और एसपी हिमांशु वर्मा ने 15000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें