अल्मोड़ा। सोमेश्वर बाजार में शनिवार शाम नेपाल निवासी देव सिंह बाजार के पास रास्ते में गिरा हुआ मिला। उसके सिर और चेहरे में कुछ घाव के निशान भी दिखाई दिए। पुलिस उसे सोमेश्वर उप जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारण का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।