फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: घर में मृत मिला एलआईसी कर्मचारी

Mon, 12 Feb 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन

बागेश्वर। बागेश्वर एलआईसी कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक अपने घर में मृत मिले। वे नुमाइशखेत स्थित किराये के कमरे में परिवार संग रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश (39) पुत्र राजेंद्र सिंह घटियाल निवासी ज्योलीकोट, हाल निवासी नुमाइशखेत बागेश्वर शनिवार की रात कमरे में खाना खाकर साे गए थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब पत्नी जगाने लगी तो उनके शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं हुई। उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। काेतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। हल्की खरोंचें थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हों पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें