फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खाई में गिरने से सस्ता गल्ला विक्रेता की मौत

विज्ञापन
कैलाश पंडा, फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजस्व पुलिस क्षेत्र के हड़बाड़ गांव निवासी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की खाई में गिरने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजन शोकाकुल हैं।
विज्ञापन

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कैलाश पंडा (48) पुत्र भुवन चंद्र पंडा बृहस्पतिवार की रात को बचीगांव से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक चट्टान पर पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरे। रात में उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और राजस्व पुलिस को भी सूचना दी। राजस्व उपनिरीक्षक कमल उपाध्याय ने बताया कि खाई में उनका शव मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें