फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में शराब बेच रहा दुकानदार शराब और ढाई की नकदी के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
कपकोट में शराब और नकदी के साथ पकड़ा गया दुकानदार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट पुलिस ने एक दुकानदार को भारी मात्रा में शराब और ढाई लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार की शाम कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस और एसओजी की टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। टीम ने जमन सिंह (55) निवासी भयूं को दुकान में शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ लिया। दुकान से शराब की 41 बोतल, 210 अद्धे और 141 पव्वे के साथ ही दो लाख 53 हजार एक सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें