बागेश्वर। मैग्नेसाइट कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द मांग पूरी करने की गुहार लगाई है। शनिवार को धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि फैक्टरी बंद होने के कारण कई लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदी के चलते बोनस भी नहीं दिया गया। कई कर्मचारियों को रोजगार के लिए भटकना पड़ा। उन्होंने दिवाली में बोनस दिलाने, फैक्टरी का विवरण प्रस्तुत करवाने, फैक्टरी चलाने के लिए 10 करोड़ बैंक ऋण दिलाने समेत 10 करोड़ आर्थिक सहायता की मांग की। इस मौके पर शांति लाल, गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, जगदीश प्रसाद, विक्रम सिंह, सुरेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।