फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भैरूचौबट्टा वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Fri, 19 Dec 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भैरूचौबट्टा के पास बीते 30 नवंबर को हुई मैक्स वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट आकांक्षा कोंडे ने हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए परगना मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी और एसडीएम प्रियंका रानी ने बताया कि वाहन संख्या यूके 02 टीए 1910 के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता और प्रत्यक्षदर्शियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना के संबंध में किसी भी प्रकार का लिखित और मौखिक साक्ष्य, जानकारी देना चाहता है तो वह अगले 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें