बागेश्वर में लॉकडाउन में छूट की अवधि में सब्जी खरीदतीं एक साध्वी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंगलवार को भी बाजारों में किसी प्रकार की भीड़ देखने को नहीं मिली। अन्य दिनों की तरह ही बाजार में काफी कम संख्या में लोग थे। बाजारों में जरूरी सामान की कोई किल्लत नहीं है। मैदानी क्षेत्र से राशन, सब्जी की लगातार आपूर्ति हो रही है।
डीएम रंजना राजगुरु बराबर नजर रख रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बाजार में राशन, सब्जी आदि का पर्याप्त स्टॉक है।