छूट के बाद बागेश्वर में इस तरह से बढ़ने लगा वाहनों का दबाव। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने के कारण लॉकडाउन थ्री में मिली छूट के बाद जिला मुख्यालय में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। इस कारण नगर में रोज कई बार जाम लग रहा है। जिले में 16923 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 11265 दोपहिया वाहन हैं। वाहन संचालन में मिली छूट के बाद चार मई से जिला मुख्यालय की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। दूरदराज के लोग आवश्यक काम निपटाने के लिए वाहनों से बाजार का रुख कर रहे हैं। इस कारण कई बार बाजार में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। हालांकि जिले में अभी केमू और रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो रहा है। लोग निजी वाहनों या टैक्सी बुक कराकर यात्रा कर रहे हैं।