फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 15 से 30 अक्तूबर तक लगेंगे ऋण शिविर

Thu, 09 Oct 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में जरूरतमंद लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्योग विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर 13 से 30 अक्तूबर तक ऋण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक चंद्रमोहन ने बताया कि 13 से 17 अक्तूबर तक नुमाईशखेत 15 अक्तूबर को गरुड़ ब्लॉक, 16 को कपकोट, 28 को जिला उद्योग केंद्र सभागार, 29 को ग्रामीण बैंक उद्यमस्थल और 30 अक्तूबर को एसबीआई काफलीगैर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रतिदिन 11 बजे से शुरू होंगे। ऋण शिविर में जिले के सभी बैंकों के लोन से संबंधित प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आवेदकों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जानकारी और सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें