बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकला व्यक्ति। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बागेश्वर में शनिवार की सुबह हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। बागेश्वर में सुबह 9 बजे से करीब 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। आसमान शुक्रवार की रात से घिर गया था। शनिवार तड़के करीब 3 बजे भी तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह 11 बजे बाद बादल छंट गए थे। धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया था। दोपहर 12 बजे से एक बार फिर आसमान में बादल छाने लगे थे।