फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पांच दिन बाद हुई पाइप लाइन की मरम्मत, टूटने का खतरा बरकरार

विज्ञापन
बागेश्वर के नदीगांव में वाहन से पानी वितरित करते जल संस्थान कर्मी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। अमसरकोट पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है हालांकि पहाड़ी से मलबा गिरने की आशंका के चलते अब भी लाइन के टूटने का खतरा बना हुआ है। पांचवें दिन योजना से पानी की आपूर्ति सुचारु की गई हालांकि उपभोक्ताओं को मंगलवार से ही समुचित पानी मिल जाएगा। सोमवार को भी विभाग ने लोगों तक टैंकर से पानी पहुंचाया।
विज्ञापन

ज्वालादेवी और सैम मंदिर वार्ड में पेयजल आपूर्ति करने वाली अमसरकोट पेयजल योजना की लाइप लाइन बृहस्पतिवार को डिगरपातल के समीप सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण टूट गई थी। रविवार को सड़क से मलबा हटाने के बाद जल संस्थान के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। रात करीब 10 बजे तक कर्मचारी लाइन जोड़ने का काम करते रहे। सोमवार की सुबह से लाइन को जोड़ने का काम पूरा कर दोपहर को पानी चलाया गया। दोपहर बाद लोगों तक पानी पहुंचाया गया।
जल संस्थान के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत तो कर दी है लेकिन अब भी सड़क में चौड़ीकरण का कार्य होने और पहाड़ी से बोल्डर गिरने की आशंकाओं के कारण लोगों को फिर से पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अमसरकोट पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। जिन जगहों में लोगों को पानी नहीं मिला था, वहां टैंकर की मदद से पानी पहुंचाया गया। मंगलवार से सैम मंदिर और ज्वालादेवी वार्ड के लोगों को भरपूर पानी मिल जाएगा। - सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें