फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में जिला अस्पताल के 10 चिकित्सक छुट्टी पर

Fri, 10 Nov 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में बना बर्न वार्ड। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। दिवाली पर जिला अस्पताल में तैनात 28 में से 10 चिकित्सक छुट्टी चले गए हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का दावा है कि दिवाली पर बर्न वार्ड में पांच अतिरिक्त बेड की व्यवस्था रहेगी और इमरजेंसी में पर्याप्त चिकित्सक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



दिवाली के दौरान आतिशबाजी के चलते जलने की घटनाएं आम हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में बने बर्न वार्ड में केवल एक बेड लगा है। किसी भी अनहोनी को देखते हुए यहां बेड की संख्या बढ़ाने की बात की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। आपातकालीन सेवा चौबीस घंटे सुचारु रहेगी।

सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या घटी है। दिन में 180 से 200 के करीब मरीज जांच कराने आ रहे हैं। दिवाली को देखते हुए बर्न वार्ड में पांच अतिरिक्त बेड लगाए जाएंगे। इमरजेंसी में अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें