फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नौघर वार्ड में दो शावकों के साथ धमका तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में तेंदुए की धमक थम नहीं रही है। नौघर वार्ड में तेंदुआ दो शावकों के साथ घूम रहा है। लाेगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

नंदन सिंह अल्मिया, शंकर सिंह, ग्राम प्रधान कविता नेगी आदि ने बताया कि तेंदुआ लगातार क्षेत्र में ही घूम रहा है। बुधवार की देर शाम भी तेंदुआ दिखने के बाद लोग डरे हुए हैं। महिलाओं को खेतों में काम करने में डर लग रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक चिंता हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर एमएस गुंसाई ने बताया कि लगातार टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। कैमरे और एनाइडर मशीन भी लगा दिए गए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें