फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: दोपहिया सवार युवकों पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

Thu, 01 Jan 2026 06:03 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बागेश्वर में जिला मुख्यालय से कांडा की तरफ जा रहे दोपहिया वाहन सवार युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में युवकों की जान बाल-बाल बची। तेंदुए से बचने के चक्कर में वाहन रपटने से दोनों चोटिल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में जिला मुख्यालय से कांडा की तरफ जा रहे दोपहिया वाहन सवार युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में युवकों की जान बाल-बाल बची। तेंदुए से बचने के चक्कर में वाहन रपटने से दोनों चोटिल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

बुधवार देर शाम कृष्णा पाठक (23) और अनिल साह (24) निवासी कठायतबाड़ा नगर से कांडा की तरफ जा रहे थे। बाइक कृष्णा चला रहा था। गाड़गांव के समीप अचानक उनके आगे तेंदुआ आ गया। तेंदुए के हमले से युवक बाल-बाल बचे, लेकिन वाहन रपट गया। हादसे में दोनों युवक चोटिल हो गए। आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि हादसे में अनिल को अधिक चोट लगी है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के रेंजर केवलानंद पांडेय, वन दरोगा तारा सिंह फर्स्वाण और वन आरक्षी चंदन राम अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। कांग्रेस नेता बालकृष्ण भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से नगर में बढ़ रहे तेंदुए की धमक को देखते हुए गश्त तेज करने की मांग की। रेंजर पांडेय ने बताया कि युवक तेंदुए को देखकर घबरा गए थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेंदुए ने युवकों पर हमला नहीं किया गया है। घटना के बाद टीम ने रात को क्षेत्र में गश्त भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें