फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अधिकारियों को दी विधिक जानकारियां

Tue, 09 Dec 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विकास भवन सभागार में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों को विधिक जानकारियां दी गईं। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में डालसा सचिव अनीता कुमारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार विरोधी कानूनी प्रावधानों, नियमों और निवारक उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से लोक प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी दंडों और प्रावधानों की विस्तृत व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें