फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था का कड़ाई से होगा पालन, रात को भी लेंगे जायजा:एसपी

विज्ञापन
बागेश्वर के एसपी हिमांशु वर्मा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के नवागत एसपी हिमांशु वर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सामुदायिक (कम्यूनिटी) पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा। जनता का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा। जनता के साथ बेहतर संबंध बनाए जाएंगे। जनता की समस्याओं, शिकायतों का त्वरित निदान किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी वर्मा पहली बार सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय को साथ ही थाना क्षेत्रों में गश्त की व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा। वह स्वयं भी कानून व्यवस्था की स्थिति को जांचने के लिएऔचक निरीक्षण करेंगे। पुलिस कर्मियों के काम का भी आकलन किया जाएगा। मादक पदार्थों के स्रोत पर चोट की जाएगी। पूरा प्रयास रहेगा कि आपराधिक वारदातों में शामिल तत्वों को जमानत न मिले। उन्हें सजा दिलाई जाए। इसके लिए जिला समन्वय समिति का भी सहयोग लिया जाएगा।
रडान गन से रफ्तार पर लगाएंगे लगाम
बागेश्वर। एसपी वर्मा ने कहा कि सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में वाहन की मानक से अधिक रफ्तार होती है। जल्द जिले में रडार गन मंगाई जा रही है, इससे गति पर लगाम लगाई जाएगी। यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पार्किंग स्थलों के विकास का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें