बागेश्वर। बागेश्वर-सोमेश्वर रोड पर द्वारिकाछीना के पास एक अक्तूबर से रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। रविवार को फिर से भूस्खलन होने के चलते पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे तहसील रोड, नदीगांव में पानी सप्लाई ठप हो गई। लोनिवि के अधिशासी अभियंता यूसी पंत ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की सूचना जल संस्थान को भी दे दी गई है। वहीं जल संस्थान के एई सीएस देवली ने बताया कि फिलहाल अस्थायी पाइपलाइन बिछाई गई है लेकिन सड़क सुधरने पर स्थाई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। बता दें कि नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने सभी अधिवक्ताओं की ओर से जिला उपभोक्ता फोरम में वाद भी दायर किया है। ब्यूरो