फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़िया खदान में गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
मृतक मोहन पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील के मणिगांव दोफाड़ निवासी युवक की खड़िया खदान के दौरान गिरने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मोहन पुरी (25) पुत्र गोविंद पुरी खड़िया खदान में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह खान में गिर गए। उनके साथियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। इस बीच उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। मोहन की नाक और कान से खून बह रहा था। सिर में गंभीर चोट थी। इलाज के दौरान दोपहर करीब 12 बजे मोहन ने दम तोड़ दिया। राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक गौतम कनवाल ने बताया कि जिला अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें