बागेश्वर के मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में रिंग रोड पर बहता पानी। संवाद
बागेश्वर। मंडलसेरा वार्ड नगरपालिका क्षेत्र का सबसे अधिक जनसंख्या वाला होने के साथ-साथ सबसे अधिक जलभराव की समस्या वाला वार्ड है।
कुंती गधेरा इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या है। बारिश के दिनों में यहां के लोगों को ही नहीं छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। न तो ग्राम पंचायत रहते और न ही पालिका में शामिल होने से वार्ड के लोगों की दिक्कत दूर हो सकी है। जीतनगर के समीप से सरयू में समाता नाला भी पूरे क्षेत्र की गंदगी से नदी भी प्रदूषित होती है।