लापरवाही : बागेश्वर जिला अस्पताल में उड़ रही सामाजिक दूरी, मास्क पहनने के नियम की धज्जी। संवाद
बागेश्वर। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की बातें सरकार स्तर से कही जा रही है, लेकिन बागेश्वर के अस्पतालों में कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है।
जिला अस्पताल में हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार की शिकायत को लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल में न तो मास्क पहनने के नियम का पालन हो रहा है, न सामाजिक दूरी के नियम का ही पालन किया जा रहा है। हर दिन की तरह ही शनिवार को भी जिला अस्पताल में इस तरह का नजारा देखने को मिला। मास्क पहनने के नियम और सामाजिक दूरी के नियम का पालन कम से कम अस्पताल में तो होना चाहिए।
इससे लोगों को सीख मिलेगी। बाजारों में भी कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीेके टम्टा का कहना है कि अस्पताल में मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। इसको सख्ती से लागू किया जाएगा। संवाद