गरुड़ (बागेश्वर)। नौ सितंबर से शुरू होने वाले कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का विधिवत उद्घाटन 10 सितंबर को केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। मेले की तैयारियों को लेकर ब्लाॅक सभागार में मेला कमेटी की अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। मेले से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों और मेले के चारों खामों के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
ब्लॉक प्रमुख और तहसीलदार निशा रानी ने मेले की तैयारियों के संबंध में हर बिंदु पर चर्चा की। मंदिर के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने बताया मेला परिसर और कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक का संचालन मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र गोस्वामी ने किया। वहां पर डीके जोशी, इंद्र बिष्ट आदि थे।