जिला नवाचार निधि के तहत साहस संगीत विद्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार के संस्कृति संरक्षण अभियान के तहत नवाचार निधि से यह प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें वाद्य यंत्रों के बारे में गहन जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों ने बताया कि उत्तरायणी के मौके पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम होंगे। नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परिहार ने इस संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए दो रूम हीटर देने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में अरुण गौतम, अमित गौतम, लक्ष्मण गौतम, सुनील कुमार, लक्ष्मण भट्ट, रमेश राम, नवीन राम, महेश राम, सुरेश राम आदि भाग ले रहे हैं।