फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: क्रिसमस में गुलजार रही कौसानी, वर्षांत पर भी यही उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल देश के विभिन्न प्रदेशों से पर्यटक कौसानी पहुंचते हैं। हालांकि पहले सर्दियों में कौसानी में बर्फबारी देखने के लिए लोग आते थे। अब कौसानी में बर्फ कम ही गिरती है लेकिन यहां से हिमालय की लंबी पर्वत शृंखला का दीदार और सूर्योदय-सूर्यास्त का आकर्षक नजारा दिखता है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वादियों को देखने के लिए सैलानी हर साल यहां उमड़ते हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत बबलू नेगी ने बताया कि कौसानी में एक समय में करीब डेढ़ हजार पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। इस बार क्रिसमस पर पूरा कौसानी पैक रहा। वर्तमान में ढाई-तीन सौ के करीब सैलानी हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और होटल कारोबारी मनोज अरोड़ा बताते हैं कि साल का अंत कारोबार के लिहाज से अच्छा हो रहा है। सैलानी यहां की हसीन वादियों का आनंद लेने के साथ-साथ कुमाऊंनी व्यंजन और आग सेंकने का भी लुत्फ उठा रहे हैं। नए साल पर भी सैलानियों की अच्छी आमद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें