अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में करवाचौथ उल्लास के साथ मनाया गया। क्या गांव, क्या नगर दिनभर महिलाओं ने 16 शृंगार किए। पूरा दिन निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद का छलनी से दीदार कर प्यार बरसता रहे बेशुमार का आशीर्वाद मांगा। बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में नगर की महिलाओं ने सामूहिक पूजा आयोजित की।
बागनाथ में कथाचावक अंजना मेहरा ने व्रत की कथा पढ़ी और सभी सुहागिनों को कथा का मर्म बताया। वहां पर रेखा खेतवाल, नैना साह, डॉ. शैफाली साह, नीमा उपाध्याय, सिम्मी, अपर्णा कांडपाल, रविंद्र कौर, ज्योत्सना, प्रीति, अंजू चौबे, तारा भाकुनी आदि थीं। इधर, कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी तहसीलों में महिलाओं ने सुहाग की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। वहीं, अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया। एनटीडी में आशा कपूर के आवास मेें महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा अर्चना की। वहां पर शशि कपूर, श्रद्धा कपूर, अर्पणा कपूर, पूनम कपूर, प्रीति कपूर, शैफाली कपूर, सिम्मी धवन, मीता धवन आदि थीं।
चौखुटिया में भी मनाया त्योहार
संवाद न्यूज एजेंसी-चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्रामीणों क्षेत्रों में भी करवाचौथ का व्रत अब आम है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना कर चांद के दर्शन कर व्रत का समापन किया।
बागनाथ मंदिर में करवाचौथ व्रत के उपलक्ष्य में पूजा करतीं सुहागिनें। संवाद - फोटो : BAGESHWAR