फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक, उषा, साहिल, प्लाक्ष्या, रिषभ, स्नेहा जीते

विज्ञापन
बागेश्वर में अतिथियों के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 आयु वर्ग की सिंगल ओर ओपन वर्ग के डबल्स मुुकाबले कराए गए। अंडर-11 आयु के बालक वर्ग में कार्तिक रावल और बालिका वर्ग में उषा कोरंगा ने फाइनल जीता।
विज्ञापन

समारोह समारोह में मुख्य अतिथि एसपी अमित श्रीवास्तव और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इंडोर स्टेडियम में 15 से 17 जुलाई तक हुई प्रतियोगिता में 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की। अंडर-13 आयु वर्ग में साहिल और प्लाक्ष्या मटियानी विजेता रहे। अंडर-15 आयु वर्ग में रिषभ मलड़ा और स्नेहा जोशी ने खिताबी जीत हासिल की जबकि ओपन वर्ग का खिताबी मुकाबला अनिल तड़ागी और शंकर सिंह की जोड़ी के नाम रहा।
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. हरीश दफौटी ने किया। इस मौके पर विपिन कर्नाटक, संजय वर्मा, महिपाल गढ़िया, तरुण खेतवाल, भरत रावल, कुलदीप मटियानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें