फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आज नगर समेत 85 गांवों में पूरे दिन गुल रहेगी बिजली

Sat, 08 Jun 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड में इन दिनों बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार को कपकोट तहसील क्षेत्र के मुख्य ट्रांसफार्मर के ऑयल फिल्टरेशन का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते नगर समेत 85 गांवों की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक गुल रहेगी।
विज्ञापन

मानसून काल से पूर्व यूपीसीएल क्षेत्र के सभी ट्रांसफार्मर की मेंटनेंस का कार्य कर रहा है। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि छह जून को दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के बनलेख में लगे मुख्य ट्रांसफार्मर की ओवरहॉलिंग की गई थी। आठ जून को कपकोट के मुख्य ट्रांसफार्मर में काम किया जाएगा। इस दौरान कपकोट, फरसाली और हरसीला फीडर से जुड़े सभी गांवों की बिजली गुल रहेगी। हालांकि इस दौरान शामा और हरसिंग्याबगड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी। संभव हुआ तो हरसिंग्याबगड़ से कपकोट नगर में बिजली देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें