पासिंग आउट परेड के बाद माता-पिता साथ कपिल सिंह बिष्ट। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के खितोला गांव के कपिल सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बन गए हैं। खितोला के मूल निवासी कपिल 29 अक्तूबर को आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड से पासआउट हुए। उनकी प्रारंभिक से स्नातक तक की शिक्षा शिलांग (मेघालय) में हुई है। कपिल के पिता जगदीश सिंह बिष्ट वर्तमान में 38 असम राइफल्स में नायब/सूबेदार (क्लर्क) के पद पर सेवारत हैं। कपिल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।