फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक भौर्याल ने व्यवस्था परखी

विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करते विधायक भौर्याल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर (कांडा)। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मंगलवार को कांडा डिग्री कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज की प्राचार्य मधुलिका पाठक से भी इस बारे में चर्चा की। विधायक ने पंगचौड़ा सड़क में हो रहे सोलिंग कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा। वहां डॉ. विनोद साह, सुंदर सिंह गढ़िया, हीरा सिंह कर्म्याल, आनंद धपोला, भगवान भंडारी, गणेश भौर्याल, महेश कांडपाल, दीवान नगरकोटी, विजय लोबियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें