बागेश्वर में कविता पाठ प्रतियोगिता में शामिल गायत्री विद्या मंदिर के विद्यार्थी। संवाद न्यूज ए?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गायत्री विद्या मंदिर में कविता वाचन प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की छात्रा कंचन मेहता को सर्वश्रेष्ठ कविता का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या दुर्गा असवाल ने किया।
प्री प्राइमरी स्तर के कविता वाचन में दिव्यांशी बोरा, प्राइमरी स्तर पर वरुण पांडेय, कोमल और जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में योगिता पांडेय, जिज्ञासा ने पहला स्थान हासिल किया। निर्णायक विनीता टम्टा, विवेकानंद पांडेय, कमलकांत रहे और संचालन हिमांशु असवाल ने किया। वहां पर लता पंत, शीतल पंत, दीपशिखा, चंपा पांडेय, उमा मटेला, ममता, बीना आदि मौजूद रहे। संवाद