ागेश्वर। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते आप के प्रदे?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार की मौजूदगी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल कुमार टम्टा और कुछ दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले भीम कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से दोनों का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिले की जनता का रुझान आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त जनता को आप में उम्मीदें दिख रही हैं] जिसका लाभ पार्टी को आने वाले चुनाव में मिलेगा। वहां विनोद जोशी, पूरन मेहता, सुंदर धौनी, राजेंद्र प्रसाद, किशोर टम्टा, विजय टम्टा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार आदि थे।