बागेश्वर में शोभायात्रा निकालते कबीर पंथी। संवाद
बागेश्वर। संत कबीर दास के प्रकट दिवस (4 जून) के उपलक्ष्य में कबीर पंथियों ने बागेश्वर नगर के साथ ही कपकोट और गरुड़ में जन जागृति आध्यात्मिक ज्ञान चेतना शोभायात्रा निकाली। इस दौरान कबीर दास के दोहों का गान भी किया गया।
नगर के कठायतबाड़ा से निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विकास भवन रोड पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल कबीर पंथियों ने लोगों को नशामुक्त, दहेजमुक्त, जातिपात मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश दिया। लोगों को बताया कि संत रामपाल महाराज के अनुयायी देशभर में लोगों के बीच आध्यात्मिक चेतना जगाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर कबीर अमृतवाणी का अखंड पाठ कर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
शोभायात्रा में मंडल सेवादार प्रमोद दास, जिला सेवादार ध्यानपाल दास, श्रवण दास, हरीश दास, जिला मीडिया सेवादार भूपेंद्र दास, तहसील सेवादार हरीश दास, शोबन दास, राकेश दास, खुशाल दास, सुरेंद्र दास, मोहनी दासी, पुष्पा दासी, हरुली दासी, नंदी दासी आदि शामिल रहे। संवाद