फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर और कपकोट ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में बालिका खिलाड़ी। सं - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में जिला स्तरीय शीतकालीन खेलकूद हुए। तीनों विकासखंडों के करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कपकोट और बालिका वर्ग में बागेश्वर की टीम विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी और सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने किया। जिला स्तरीय बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर और बालिका वर्ग में गरुड़ की टीम जीती। वॉलीबाल के बालक वर्ग में बागेश्वर और बैडमिंटन के बालक वर्ग में कपकोट विकासखंड की टीम ने खिताब जीता। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पुरस्कार प्रदान किए। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने खिलाड़ियों से निरंतर खेल में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत और अभ्यास करने के लिए कहा। इस मौके पर भारतेंदु पंत, महिपाल गढ़िया, राजेंद्र भैसोड़ा, दलीप मेहरा, मनोज द्याराकोटी, किशन कार्की, मनोज पांडेय, प्रताप कबडोला, संजय पंत, किरन साह, सुनीता पंत, कमला परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें