बागेश्वर। बागेेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग पर खड़ी एक जीप का दरवाजा खुलने से पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। ताकुला जा रही एक यात्री जीप शुक्रवार को बागनाथ मंदिर के गेट के पास खड़ी थी। इसी बीच जीप में सवार महिला यात्री ने सड़क की ओर जीप का दरवाजा खोल दिया। अचानक दरवाजा खुलने से पीछे से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे उसके हाथ में चोट आई जबकि बाइक का मिरर भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया। इस मामले में बाइक सवार की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।