फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भराड़ी बाजार में जाम से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। नगर पंचायत के भराड़ी बाजार में जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नो इंट्री के समय भारी वाहनों की आवाजाही से बाजार में जाम के हालात बने। व्यापारियों ने प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भराड़ी बाजार में सुबह नौ से शाम चार बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। बावजूद इसके वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिसके कारण बाजार में अक्सर जाम के हालात बनते हैं। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि जाम लगने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं व्यापारियों को भी नुकसान होता है। व्यापारियों ने उत्तरायणी से पूर्व नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और मनमानी करने वाले वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें