फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बाल संरक्षण गृह के लिए भूमि चयन के निर्देश

Wed, 26 Jul 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने समाज कल्याण विभाग को बाल संरक्षण गृह के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बाल संरक्षण गृह के निर्माण तक नीलेश्वर वृद्ध आश्रम में खोया-पाया बच्चों को रखने के लिए कमरे चिह्नित करने के लिए कहा है। उन्होंने बाल संरक्षण संबंधी बैठक लेते हुए शिक्षा और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए स्कूलों में एंटी ड्रग्स क्लब बनाएं और विद्यालयों में बच्चों के बैग, टिफन आदि की नियमित चेकिंग कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने पुलिस को स्कूल की छुट्टी के समय मंडलेसरा और नुमाइशखेत क्षेत्र में नियमित गश्त लगाने के निर्देश दिए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें