फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान मुस्तैद रहें पुलिस कर्मी : सीओ

Sun, 09 Jul 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने रविवार को होने वाली उत्तराखंड अधिनस्त सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय (वीडीओ, वीपीडीओ) की लिखित परीक्षा को लेकर अधिकारी, कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को मुस्तैद रहना होगा। परीक्षा केंद्र के इर्द गिर्द लगाई गई निषेधाज्ञा का पालन कड़ाई से कराना होगा। कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को बगैर प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में न जाने दिया जाए। आयोग के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि सहन नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें