अल्मोड़ा। एसएसपी देवेंद्र पींचा बुधवार को कोतवाली चौखुटिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा उन्होंने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत चल रहे आंदोलन के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने और सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों व्यक्तियों की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी चौकी मासी उपनिरीक्षक सचेंद्र यादव आदि रहे।