फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नशा तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में नशे के अवैध व्यापार को रोकने के लिए डीएम आकांक्षा कोंडे ने संबंधित विभागों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में नशा तस्करी पर नियंत्रण रखने, नशे के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को जिला सभागार में डीएम कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नशा मुक्ति, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने, एनडीपीएस के प्रत्येक मामले में नशे के स्रोत तक पहुंचने, पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और चरस की आवक की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में नशे से संबंधित मामले सामने आने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, आबकारी अधिकारी डीके त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन खान, सीईओ विनय कुमार, एसीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें