बागेश्वर। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने जिला नियंत्रण कक्ष और फायर स्टेशन का त्रिमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयी अभिलेखों का निरीक्षण किया और फायर उपकरणों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने उपकरणों को गतिशील रखने और आपदा की सूचना मिलते ही खोज बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
जिला नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान सीओ कंडारी ने नियंत्रण कक्ष, डायल 112 और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वर्कशॉप और कार्यालयी अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीसीआर में मौजूद कर्मचारियों का सम्मेलन कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान करने के लिए कहा। फायर स्टेशन में उन्होंने कार्यालय, भवन, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, वाॅचरूम, स्टोर, वाहन, मशीनों का निरीक्षण किया। फायर स्टोर में आपदा उपकरण, फायर वाटर टेंडर, रनिंग लाग बुक को चेक किया और वाहनों, उपकरणों के रखरखाव को देखा। अधिकारियों और कर्मचारियों की निजी और विभागीय समस्याएं सुनकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। संवाद