फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत परियोजना में हुए कार्य की जांच की मांग

विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम अनुराधा पाल को ज्ञापन देते बोरबलड़ा के लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के अंतिम गांव बोरबलड़ा में लघु जल विद्युत परियोजना में हुए पुनर्निर्माण कार्य की जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य में हुई कमियां बताईं और जल्द कार्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को बोरबलड़ा के ग्रामीणों ने डीएम अनुराधा पाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि परियोजना का पुनर्निर्माण कार्य 22.20 लाख रुपये की लागत से कराया जाना था। ठेकेदार ने आधा कार्य भी नहीं किया था और विभाग की ओर से बिना कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर उसे भुगतान कर दिया गया है।
कहा कि योजना में गुणवत्ता का कार्य नहीं होने से लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की। वहां पर नरेंद्र सिंह दानू, जमन सिंह, केदार सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने भी डीएम से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें