विधायक के अस्पताल पहुंचते ही बदली जाने लगीं चादरें
कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया अचानक पहुंच गए जिला अस्पताल
दरवाजे, वॉश बेसिन में जंग लगने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। विधायक के अचानक अस्पताल पहुंचने से खलबली मच गई। बेडों की चादरें आनन-फानन बदली जाने लगीं। विधायक ने वॉश बेसिन, लोहे के दरवाजों में जंग देखकर नाराजगी जताई और इसे तुरंत साफ करने के लिए कहा।
शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे विधायक गढ़िया अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। सीधे सीएमएस डॉ. वीके टम्टा के कक्ष में जाकर उनसे अस्पताल के निरीक्षण में चलने के लिए कहा। सीएमएस को साथ लेकर विधायक ने वार्डों का निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान एक तीमारदार ने रेफर मरीज के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने का मामला उठाया। विधायक ने विधायक ने कहा कि एक एंबुलेंस हर समय अस्पताल के बाहर खड़ी रहनी चाहिए। विधायक ने पीएम जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में पर्याप्त दवा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए लाइसेंस रद्द कराने की चेतावनी दी है। अस्पताल परिसर में एक कुत्ता नजर आया तो विधायक ने नाराजगी जताई तो अस्पताल कर्मियों ने कुत्ते को परिसर से बाहर किया। अस्पताल में तैनात पीआरडी जवान भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था।
कोट
पिछले बार की अपेक्षा जिला अस्पताल में सुधार है। अस्पताल की व्यवस्थाएं काफी पहले से खराब हैं। धीरे-धीरे इन सभी को दुरुस्त कराया जाएगा। व्यवहारिक रूप में कुछ कमियां हैं, उनको दूर करने के लिए कहा गया है।
सुरेश गढ़िया विधायक कपकोट
फोटो 08 बीजीएस 08, 09, 10 पी