फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अधूरी तैयारी, अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/काफलीगैर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत राजकीय इंटर कॉलेज खुनौली और प्राथमिक विद्यालय भनारतोली में बहुउद्देशीय शिविर लगे। खुनौली के शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे, जबकि कृषि विभाग के अधिकारी बिना तैयारी और सामग्री के पहुंचे। दोनों विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। भनारतोली में एसडीएम प्रियंका रानी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विधायक पार्वती दास उपस्थित रहीं। क्षेत्रीय नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं संबंधित विभागों को बताईं। अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। खुनौली में एडीएम एनएस नबियाल की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याएं और शिकायतें दर्ज की गईं। एडीएम ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविरों में 59 शिकायतें दर्ज हुई 42 का मौके पर निस्तारण किया गया। 845 लोगों ने प्रतिभाग कर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया। राजस्व, विकास, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को लाभान्वित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें