फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को गलत तरीके से काटने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में गलत तरीके से भूमि कटान के खिलाफ प्रदर्शन करते मंडलसेरा के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा वार्ड के लोगों ने बाईपास सड़क पर जमीन को गलत तरीके से काटने और दबाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने मामले में जांच की मांग की है। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि मंडलसेरा बाईपास में उनकी नाप जमीन गलत तरीके से काटी गई है। बताया कि कई लोग नियमित रूप से बागेश्वर में नहीं रहते हैं, उन लोगों की जमीन को जबरन दबाया जा रहा है। कई जगह जमीन पर गलत तरीके से दीवार का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर दीवार बनाने के लिए भूमि प्रस्तावित थी, वहां पर निर्माण कार्य नहीं किया गया है। लोगों ने कहा कि सड़क का निर्माण सर्वे के अनुसार कराने के बजाय बेवजह जमीन काटने और दबाने का कार्य किया जा रहा है। इससे लोग परेशान हो उठे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह थापा, जगदीश सिंह थापा, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें